विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने जिला होमगार्ड कमांडेंट सतीश कुमार को किया सम्मानित

 विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने जिला होमगार्ड कमांडेंट सतीश कुमार को किया सम्मानित


ओजस्वी मन मुज़फ्फरनगर।

                                        शनिवार,17 मई को विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारीयों ने जिला होमगार्ड कमांडेंट सतीश कुमार से शिष्टाचार भेंटकर उन्हें सराहनीय कार्यो के लिये अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।जिला प्रभारी सुबोध वर्मा,जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला महामंत्री सुंदरलाल उपाध्याय व जिला उपाध्यक्ष तथा ओजस्वी मन पत्रिका के सहसंपादक अंकुर पहलवान ने इस अवसर पर जिला कमांडेंट को ओजस्वी मन एवं पराक्रम पत्रिका भेंट की तथा जनपद में होमगार्ड विभाग से संबंधित अनियमितताओं व विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी।जिला कमांडेंट सतीश कुमार ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके त्वरित एवं शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।