सुनील भराला एवं विनीत अग्रवाल शारदा ने क्षेत्रीय नागरिकों से किया संवाद,विवस्वान कृष्णात्रेय को दिया आशीर्वाद

 पूर्व राज्यमंत्री पं.सुनील भराला एवं विनीत अग्रवाल शारदा का मीरापुर में हुआ जोरदार अभिनंदन


मीरापुर।

            नि.राज्यमंत्री पं.सुनील भराला एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा का गुरुवार को वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार पं.दीपक कृष्णात्रेय के आवास पर जोरदार अभिनंदन हुआ।इस दौरान नि.राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पं.सुनील भराला ने क्षेत्र के प्रतिष्ठित गणमान्यजनो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर पार्टी एवं सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर चर्चा की तथा पं.दीपक कृष्णात्रेय के नन्हे से पुत्र विवस्वान कृष्णात्रेय को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

                         गुरुवार को आवास पर पहुंचने पर नि.राज्यमंत्री पण्डित सुनील भराला एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा का पं.दीपक कृष्णात्रेय व अंकुर पहलवान ने सर्वप्रथम क्षेत्र के प्रतिष्ठित गणमान्यों के साथ फूलमालाये पहनाकर स्वागत सत्कार किया और स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान श्रीराम का चित्र भेंट किया।वहीं वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा एवं आफताब आलम,भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर,चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक डॉ.प्रवीण शर्मा, ब्राह्मण सभा मीरापुर के अध्यक्ष विकास कौशिक उर्फ मंटू, श्री परशुराम जनकल्याण ट्रस्ट के कृष्ण मोहन शर्मा, रामावतार शर्मा, संजय शर्मा , शिक्षक जोनी दीवान,सुरेंद्र शर्मा, मयंक शर्मा, विपिन प्रजापति,आदेश कुमार शर्मा आदि ने क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर पूर्व राज्यमंत्री पं.सुनील भराला से चर्चा की,जिस पर उन्होंने सभी की बातों को गंभीरता से सुनकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।भराला ने कहा कि मोदी एवं योगी सरकार के कड़े एवं ऐतिहासिक निर्णयों के कारण आज देश व प्रदेश विकास एवं सुशासन की नई कहानी लिख रहा है। यूपी में योगी सरकार ने गुंडाराज समाप्त कर बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित की है।भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि भाजपा आम जनमानस से जुड़े मुद्दों पर ऐतिहासिक कार्य कर रही है।गरीब परिवारों के लिये मुफ्त राशन,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान, शौचालय, आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त चिकित्सा सहित विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं से आम जनमानस को सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य भाजपा के सुशासन में ही सम्भव है। इसके बाद दोनों नेता भुम्मा रोड स्थित अजय मोहन शर्मा के आवास पर पहुंचे और पारिवारिक शिष्टाचार भेंट की।