ब्राह्मण धर्मशाला मीरापुर में एसडीएम अर्चना शर्मा ने सन्त निवास नाम से किया कक्ष का लोकार्पण

 ब्राह्मण धर्मशाला मीरापुर में एसडीएम अर्चना शर्मा ने सन्त निवास नाम से किया कक्ष का लोकार्पण


ओजस्वी मन मीरापुर।

                                भगवान श्री परशुराम जनकल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में निर्माणाधीन ब्राह्मण धर्मशाला में मंगलवार को मुख्य अतिथि एसडीएम शामली श्रीमती अर्चना शर्मा द्वारा सन्त निवास नाम से एक कक्ष का लोकार्पण किया गया।यह कक्ष कस्बे के प्रसिद्ध समाजसेवी स्व.श्री भागसिंह आर्य एवं उनकी पत्नी स्व.श्रीमती विद्यावती की पुण्यस्मृति में उनके पुत्रो द्वारा ट्रस्ट को समर्पित किया गया है।

           भगवान श्री परशुराम जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद भूषण शर्मा ने बताया कि शुकदेव आश्रम शुकतीर्थ के पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी ओमानंद जी महाराज के आशीर्वाद से नगर के प्रसिद्ध गणमान्यजनो में अग्रणीय रहने वाले स्व.श्री भागसिंह आर्य एवम उनकी धर्मपत्नी स्व.श्रीमती विद्यावती की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रो श्री वेदप्रकाश आर्य,श्री ब्रह्मप्रकाश आर्य,श्री कमल प्रकाश आर्य एवं श्री शोभित आर्य द्वारा संत निवास नाम से एक कक्ष का निर्माण कराकर श्री परशुराम जनकल्याण ट्रस्ट को समर्पित किया है।जिसका लोकार्पण आज शामली एसडीएम श्रीमती अर्चना शर्मा के करकमलों से किया गया।इस दौरान स्व.श्री भागसिंह आर्य एवं स्व.श्रीमती विद्यावती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।वहीं एसडीएम श्रीमती अर्चना शर्मा ने ट्रस्ट के कार्यो की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।वरिष्ठ शिक्षाविद पं. कीर्तिभूषण शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।लोकार्पण के दौरान आचार्य पं.दीपक कृष्णात्रेय ने वेदमंत्रों से पूजन सम्पन्न कराया।

             लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहित शर्मा, सत्यानंद महाराज, श्रीमती सरोजबाला, संजय कुमार शर्मा, कमल प्रकाश आर्य,सुधीर शर्मा , कृष्णमोहन शर्मा, रामावतार शर्मा, सुभाष शर्मा, वासुदेव शर्मा,मोहित कौशिक, प्रभात शर्मा, सुनील शर्मा, हरिशंकर शर्मा,डॉ. महेश गौतम





आदि उपस्थित रहे।