एडवोकेट ब्रजवीर सिंह की श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुए वक्ता:-

ओजस्वी



मन मुजफ्फरनगर:-

                                       जाट महासभा के उपाध्यक्ष एवं वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच के महामंत्री एडवोकेट बृजबीर सिंह के असमयाविक निधन पर  वर्मा पार्क स्थित चौधरी चरण सिंह भवन पर एक श्रद्धांजलि सभ का आयोजन किया गया , जिसमें जाट महासभा और वर्मा विचार मंच के पदाधिकारियों ने बृजबीर सिंह दतियाना को बहुत ही कर्मठ लग्नशील ओर सर्वसमाज के प्रति समर्पित व्यक्ति बताया तथा कहा कि उनके निधन से उनके परिवार की ही नहीं अपितु समाज की जो अपूरणीय क्षति हुई है ,उसकी भरपाई करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ राजनेता आनन्द प्रकाश त्यागी, देवी सिंह सिंभालका, शिरोमणि जयकुमार शर्मा ,पं. उमादत्त शर्मा ,यशपाल सिंह विश्वबंधु, सुन्दर पाल सिंह ,जगदीश अरोड़ा, डाक्टर धर्मेन्द्र सिंह, संजीव मलिक, सुदेश मलिक ,रामपाल वर्मा, उदयवीर सिंह, यशपाल सिंह, चन्द्र बीर सिंह,  सतबीर सिंह, मनोज राठी सहित काफी गणमान्य लोगों उपस्थित थे।