दशमेश पब्लिक स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर बांधा समां:-

 दशमेश पब्लिक स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर बांधा समां:-






ओजस्वी मन रामराज:-

                               "दशमेश पब्लिक स्कूल" में गणतन्त्र दिवस का 76 वां पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमे नन्हें मुन्ने बच्चो द्वारा देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की डायरेक्टर डा0 सिम्मी सहोता ने किया।

                              कार्यक्रम में 'ये देश रंगीला', 'मेरे देश की धरती सोना उगले' ,है प्रीत जहाँ की रीत सदा', 'अपना भारत सुन्दर देश', 'ए मेरे वतन के लोगो जरा खूब लगा लो नारा' आदि गानों पर नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा नृत्य कर कार्यक्रम में समा बांधा गया ।  कुछ बच्चों ने अंग्रेजी व हिन्दी मे गणतन्त्र दिवस के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावको व अध्यापको द्वारा तालियां   बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया।स्कूल डायरेक्टर डा० सिम्मी सहोता ने सभी बच्चों व देशवासियो को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज रविवार का दिन होने के कारण भी इतनी संख्या में बच्चो का गणतन्त्र दिवस का पर्व मनाने के लिए आना उन बच्चो की देशभक्ति को दर्शाता है। उन्होंने गणतन्त्र दिवस के बारे में विस्तार से बताया । प्रधानाचार्य आमिर खान ने अपने सम्बोधन में बच्चों को गणतन्त्र दिवस मनाने का कारण बताया तथा उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में बनकर तैयार हुआ।

                           इस अवसर पर स्वाति अरोरा, अमृत पाल कौर, हर प्रीत कौर, प्रभजोत कौर, स्वाती शर्मा, मोनिका गुम्बर कविता रानी, परमजीत ,नेहा देओल, रीटा छाबड़ा, धनवीर सिंह, अनिकेत राणा, निखिल आर्य, प्रवेश कुमार, सुशील कुमार, अवतार देशवाल ,सूरज जैन, मुकेश कुमार बलेराम, अर्जुन आदि उपस्थित रहे।