कपिल देव पहुंचे गुजरात, राज्यपाल को दिया महाकुंभ का निमंत्रण:-

 महाकुंभ-2025 के लिये गुजरात के राज्यपाल को निमंत्रण देने पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल:-






ओजस्वी मन मुजफ्फरनगर:-

                                         यूपी सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल रविवार को गुजरात पहुंचे।जहां पर उन्होंने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 का निमंत्रण दिया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ए.के. शर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रयागराज में ऐतिहासिक रूप से महाकुंभ का आयोजन होगा जो वैश्विक स्तर पर अपनी चमक बिखेरेगा।