दादा-दादी के सम्मान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन:-






ओजस्वी मन मीरापुर:-

                               शनिवार को "सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल मीरापुर" में "दादा-दादी सम्मान" समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य सजी वर्गीस ने मां सरस्वती के समक्ष पूजा अर्चना के साथ किया।

                                     कार्यक्रम में बाहर से आए अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। दादा-दादी, नाना-नानी ने बच्चों के साथ अलग-अलग प्रकार के खेल भी खेले तथा अभिभावकों ने अपने अपने विचार भी रखें।इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य  सजी वर्गीस ने कहा कि हमें अपने घरों में बड़ों का सम्मान करना चाहिए ये हमारी धरोहर है। माता-पिता भगवान का ही वास्तविक रूप है।विद्यालय के बच्चों ने भी कार्यक्रम में रंगारंग शानदार प्रस्तुति प्रदान की। कार्यक्रम में राजपाल आर्य ने कहा कि समय-समय पर विद्यालय में ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।इससे बच्चों में अपने बड़ों के प्रति आदर सम्मान की भावना बढ़ती है। कार्यक्रम का संचालन कक्ष 12 की छात्रा केशिका व अलविश ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका शिक्षिका सीमा व शिक्षक जयवंत ने निभाई तथा वोट आफ थैंक्स शिक्षिका पारुल ने किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।