दशमेश पब्लिक स्कूल रामराज ने किया देशभक्ति गीत एवं स्प्रे पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन:-


ओजस्वी मन रामराज:-

                                क्षेत्र के प्रसिद्ध दशमेश पब्लिक स्कूल में देश भक्ति गीत व स्प्रे पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , जिसमे बच्चो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया l वहीं प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय की डायरेक्टर डॉ0 सिम्मी सहोता ने किया।

                                 विद्यालय की ओर से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार देश भक्ति गीत प्रतियोगिता कक्षा एक से  कक्षा चार तक के बच्चो के  बीच कराई गई तथा स्प्रै पेंटिंग प्रतियोगिता कक्षा 5 से कक्षा 8 तक  के बच्चों के बीच करायी गयी।दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय  स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को  डायरेक्टर डॉ0 सिम्मी सहोता व प्रधानाचार्य आमिर खान ने पुरुस्कृत किया तथा सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट  देकर उनका उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।इस अवसर पर  कोआर्डिनेटर  स्वाति अरोरा,  कोआर्डिनेटर मंजोत कौर , दीप्ति शर्मा,गुरजीतकौर,कोमल,खुशबू,गुरविंदर,ज्योति,मोनिका ,हिना, सिमरन,विजय कुमार ,धनवीर सिंह,अनिकेत राणा, अवतार देशवाल,प्रवेश कुमार, सुशील कुमार संदीप कुमार आदि का सहयोग रहा ।