चोरी हुई बकरी को 24 घण्टे के अंदर मीरापुर पुलिस ने किया बरामद:-


ओजस्वी मन मीरापुर:-

                              मीरापुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए चोरी की गई बकरी को घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल सहित 24 घण्टे के अंदर बरामद करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।थाना मीरापुर पर पंजीकृत मु.अ.स. 92/24 धारा 379 भादवि के तहत यह कार्यवाही की गई है।

                         शुक्रवार,5 जून को  प्रभारी निरीक्षक मीरापुर दिनेश चंद्र बघेल के कुशल नेतृत्व में  24 घण्टे के अन्दर  चोरी हुई बकरी को बरामद  करते हुये   हुये  दो अभियुक्तों नीनु कुमार पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम खेतापुर थाना बहजोई जिला संभल  तथा भीम पुत्र बाबू निवासी मौ0 द्वारिकापुरी कस्बा रामराज थाना बहसूमा मेरठ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शिखर चौधरी, कांस्टेबल अंकित नागर व नरेंद्र कुमार आदि रहे।पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल अभियुक्तों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।