एक और एक ग्यारह की तर्ज पर चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं यशिका चंदन चौहान:-

 ओजस्वी मन बिजनौर:-

------------

संपादक-पं.दीपक कृष्णात्रेय।

------------

                                 लोकसभा चुनाव 2024 में बिजनौर से राष्ट्रीय लोकदल व भाजपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी चंदन चौहान एवं उनकी पत्नी यशिका चौहान पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी मिशन को धार दे रहे हैं।ऐसे में जनता का रुझान चंदन की ओर बनता दिखाई पड़ रहा है।

                 बिजनौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी चंदन चौहान प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं।उनके दादा स्व.बाबूनारायण सिंह सूबे के प्रथम डिप्टी चीफ मिनिस्टर रह चुके हैं तो वहीं चंदन के पिता स्व.संजय सिंह चौहान बीजेपी-रालोद गठबंधन से चुनाव जीतकर बिजनौर लोकसभा के सांसद रह चुके हैं।स्वयं चंदन चौहान 2022 में विधानसभा चुनाव जीतकर मीरापुर से विधायक हैं।वहीं चंदन का मृदु व्यवहार भी जनता को आकर्षित करता है।उन्ही की भांति उनकी पत्नी यशिका चौहान भी अपने चुनाव प्रचार में जनता का दिल जीत रही हैं।ऐसे में यशिका-चंदन की जोड़ी लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जनता के दिलो में एक अलग ही छाप छोड़ती दिखाई पड़ रही हैं।