युवा शक्ति, महिला शक्ति,किसान शक्ति और गरीब कल्याण पर केंद्रित रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा:-






मुजफ्फरनगर में लोकसभा एवं विधानसभा विस्तारकों के क्लस्टर को मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दिनेश शर्मा ने किया संबोधित:-


ओजस्वी मन मुजफ्फरनगर:-

----------------

संपादक-पं. दीपक कृष्णात्रेय।

----------------

                                        भाजपा के मिशन 2024 को धार देने के लिये राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार,3 फरवरी को मुजफ्फरनगर पहुंचे।यहाँ पर उन्होंने भाजपा कार्यालय में लोकसभा विस्तारकों के पश्चिमी क्षेत्रीय क्लस्टर को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मिशन 2024 के लिये मंत्र दिया।वहीं उन्होंने भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचकर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया तथा जनपद के पत्रकारों से वार्ता की।

                           शनिवार को लोकसभा विस्तारकों के राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मुजफ्फरनगर पहुंचे थे।इससे पहले शिवाया-भराला टोल प्लाजा पर भाजपा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पंडित अजय भारद्वाज भराला के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने डॉ. दिनेश शर्मा का जोरदार अभिनंदन किया।तदुपरांत गुप्ता रिसोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा भी डॉ. दिनेश शर्मा का स्वागत व अभिनंदन किया गया।तत्पश्चात मुजफ्फरनगर के गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर डॉ. दिनेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम क्षेत्र के लोकसभा एवं विधानसभा विस्तारकों को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव हेतु मंत्र दिया।तत्पश्चात पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने राष्ट्र के विभिन्न मुद्दों को बड़ी ही कुशलता के साथ साझा किया।पत्रकरो के सभी सवालों का उन्होंने बेबाकी के साथ जवाब दिया और भाजपा के विजन को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।उन्होंने कहा कि देश में मोदी मैजिक चल रहा है और इससे जनता सुखी और विपक्ष दुखी है। मोदी जी के दस साल का कार्यकाल भारत में हुए अभूतपूर्व  विकास की कहानी है। इस दौरान मुद्रास्फीति की दर व महंगाई नियंत्रित रही है, जबकि कांग्रेस की सरकार के समय में महंगाई से जनता कराहने लगी थी। आज भारत दुनिया के संपन्न देशों से आगे निकल रहा है।डॉ. शर्मा बोले कि अमेरिका जर्मनी ब्रिटेन जैसे देशों की तुलना में भारत की विकास दर काफी अधिक है। भारत को 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने की आधारशिला रख दी गई है। पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष के द्वारा चलाया गया जातिवाद का कुचक्र आज महत्वहीन हो गया है। देश में आज केवल चार ही जाति है, जिनमें युवा,महिला, किसान और गरीबी शामिल है। इन चार का उन्नयन करना ही भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है, जिसके लिए देशभर में मुहिम चलाई जा रही है।डॉ. दिनेश शर्मा का संबोधन विशेष रूप से युवा,महिला,किसान एवं गरीब कल्याण पर केंद्रित रहा।डॉ. शर्मा बोले कि इस बार के  लोकसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर  प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा ही विजय पताका फहराएगी और विपक्ष का सूपडा साफ हो जाएगा। उनका कहना था कि प्रदेश में किसान खुशहाल हो रहा है। किसान सम्मान निधि उसे खेती किसानी में मदद कर रही है। समय से बीज खाद पानी उपलब्ध हो रहा है। गांव-गांव में सडकों का जाल बिछा है और गांव में भी बिजली भरपूर आ रही है। भारत सरकार ने  सोलर लाइट को प्रोत्साहन के लिए विशेष अभियान चलाया है। रूफटाप सोलराइजेशन द्वारा एक करोड़ लोगों को 300 यूनिट प्रतिमाह फ्री बिजली और 17 से अठारह हजार रुपये सोलर के माध्यम से बनी बिजली को बेचकर प्राप्त करने की अनोखी योजना केंद्र चलाई है।डा. शर्मा ने कहा कि ज्ञानवापी के तहखाने में तो स्व. मुलायम सिंह यादव की समाजवादी सरकार के समय में 1993 में पूजा बन्द हुई थी, उसके पहले वहां पर पूजा हुआ करती थी, तब उसको लेकर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। आज पूजा करने का आदेश भी कोर्ट का है सरकार का नहीं है, इसलिए सरकार की आलोचना करना उचित नहीं है। उनका कहना था कि देश की न्यायिक प्रक्रिया पर सभी को भरोसा करना चाहिए। प्रधानमंत्री भी कह चुके हैं कि यह समय विवाद का नहीं समाधान का है। न्यायालय के आदेश का पालन करना सभी की  जिम्मेदारी है।भाजपा कार्यालय में इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी, जिला विस्तारक पश्चिम क्षेत्र प्रमुख योगेश त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ एवं पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला आदि उपस्थित रहे।विस्तारक बैठक के बाद भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम में भारी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने मोदी सरकार को वरिष्ठतम नेता  लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि आज यह कथन "भारत की है तीन धरोहर,अटल, आडवाणी, मुरली मनोहर " सत्य साबित हुई, क्योंकि अटल के बाद आज लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने से पूरे देश में विशेष तौर पर भाजपा के एक के एकनिष्ठ, समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं में अतिउत्साह का संचार हुआ है। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से एक सीट जीतने में भी कामयाब नहीं होगा। भाजपा 400 पार का जो नारा है, वह वास्तविक परिपेक्ष में अवश्य साकार होगा।वहीं डॉ. शर्मा ने अयोध्या में बने श्री राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि पहले नारा लगता था कि रामलला हम आएंगे,मंदिर वहीं बनाएंगे।यह सपना आज पूरा हो गया है।उन्होंने कहा कि अब मोदी लहर चल रही है और भारत विश्वपटल पर अपनी पताका लहरा रहा है।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व सांसद चौधरी सोहनवीर सिंह, मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक अशोक कंसल,किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सहरावत, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला,डॉ. राजीव भारद्वाज, भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ, राजकुमार छाबड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, आलोक वशिष्ठ,योगेश त्रिपाठी ,संजय शर्मा तथा पं. दीपक कृष्णात्रेय आदि उपस्थित थे।