अम्बेश्वर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन:-

 ओजस्वी मन मुजफ्फरनगर:-

                                           शहर की मेरठ रोड स्थित अम्बा विहार कॉलोनी के अम्बेश्वर महादेव मंदिर में गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस अवसर पर श्रध्दा भक्तिपूर्वक श्रीगोवर्धन की पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया,जिसमे शहर व अन्य क्षेत्रों से भी गणमान्य जनों की सहभागिता रही।

            मुख्य रूप से मंदिर संरक्षक वैधराज देवेंद्र वर्मा, समाजसेवी सतीश गोयल,भीमसेन कंसल,मंदिर पुजारी रविशंकर दुबे,विकास शर्मा, वारिका शर्मा, टोनी बाटला,विक्रांत राठी,रामकुमार शर्मा,हरिओम शर्मा, सुधीर जैन,विनेश जैन,विनय अग्रवाल, योगेश जैन,राजू अग्रवाल, बिट्टू अग्रवाल,प्रवीण मित्तल,सुखदेव मित्तल,नवनीत गोयल,दीपक सहित सैकड़ों श्रद्धालु  मौजूद रहे।उद्योगपति एवं समाजसेवी सतीश गोयल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।