बुलेट से कचहरी पहुंचे थे डीएम व एसएसपी, सादगी देख हतप्रभ हुए जनपदवासी।

 बुलेट से कचहरी पहुंचे थे डीएम व एसएसपी, सादगी देख हतप्रभ हुए जनपदवासी।



ओजस्वी मन मुजफ्फरनगर।

                                      जनपद के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा  बंगारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन की सादगी और कुशल कार्यशैली लोगो मे चर्चा का विषय बनी हुई है।जनपद के दोनों वरिष्ठ अधिकारी एक ओर जहां किसी भी कठिन परिस्थिति का समाधान बड़ी कुशलता से करते हैं तो वहीं दूसरी ओर अपने सादगीपूर्ण व्यवहार से लोगो को आश्चर्यचकित करते हुए उनका दिल जीत लेते हैं।

                   हाल ही में 23 अक्टूबर 2023 को मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन ने कचहरी परिसर में धरना दे दिया था।जिसके चलते शहर में कई जगह जाम की स्थिति बन गयी थी और कचहरी परिसर भी किसानों के वाहन ट्रैक्टर आदि से घिरा हुआ था।ऐसे में जिले के डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी  व एसएसपी संजीव सुमन बुलेट पर बैठकर धरना स्थल पर पहुंचे तो अपने जिले के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की ऐसी सादगी को जिसने भी देखा वह हतप्रभ रह गया और प्रशंसा करने को बाध्य हो गया। जनपद के डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी व एसएसपी संजीव सुमन अपने खास अंदाज और कुशल कार्यशैली से लोगों को प्रभावित करते रहे हैं।अरविंद मलप्पा बंगारी 2011 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से कर्नाटक के गदग जिले के निवासी हैं।इससे पहले अन्य जिलों में तैनाती के दौरान भी अपने सादगी एवं मानवता पूर्ण व्यवहार तथा कुशल कार्यशैली के बल पर अरविंद मलप्पा बंगारी सुर्खियां बटोर चुके हैं। जनपद जौनपुर में डीएम के रूप में सेवा दे रहे अरविंद मलप्पा बंगारी ने 250 जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर लोगो को ठंड से राहत देते हुए सुर्खियां बटोरी थी। वर्तमान में मुजफ्फरनगर जनपद के डीएम के रूप में सेवा दे रहे अरविंद मलप्पा बंगारी शासन की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगो तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।साथ ही जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर भी निरन्तर कार्य हो रहा है।जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी विभिन्न समस्याओं को लेकर उनके पास पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनकर तत्काल एवं यथोचित समाधान कराते हैं। वहीं जिलाधिकारी की सादगी एवं सौम्य व्यवहार को देखकर फरियादियों के चेहरे पर संतुष्टि का भाव अक्सर नजर आता है।

                                      वहीं जनपद के एसएसपी संजीव सुमन भी अपनी कुशल कार्यशैली को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। संजीव  सुमन बिहार के खगड़िया जनपद के मूल निवासी हैं और 2014 बैंच के आईपीएस अधिकारी हैं।एसएसपी संजीव सुमन ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थी जब वह कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों के साथ जमकर झूमे थे।दरअसल कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ दिल्ली की ओर जाने वाले शिवभक्त कांवड़िये डीजे कांवड़ लेकर मुजफ्फरनगर शहर के अंदर से निकलना चाहते थे जबकि पुलिस ने शहर के भीतर से डीजे कांवड़ पर रोक लगाकर बाईपास से निकलने की व्यवस्था की थी।लेकिन शिवभक्त कांवड़िये शहर के अंदर से ही कांवड़ निकालने की जिद करने लगे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे थे।इस स्थिति से निपटने के लिये जनपद के पुलिस कप्तान संजीव सुमन तुरन्त कांवड़ियों के बीच पहुंचे और शिवभक्तों को मनाने के लिये उनके साथ जमकर थिरके।एसएसपी का यह अंदाज देखकर शिवभक्तों में आश्चर्य के साथ हर्ष की लहर दौड़ गयी और एसएसपी संजीव सुमन के निवेदन पर कांवड़िये बाईपास से डीजे कांवड़ निकालने को राजी हो गये।एसएसपी संजीव सुमन कई मौकों पर ऐसे ही खास अंदाज के लिये चर्चाओं में रहे हैं।वहीं एसएसपी पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण करते हैं।उनके निर्देशन में जनपद के सभी थानों की पुलिस-प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू ढंग से चल रही है।एसएसपी संजीव सुमन फरियाद लेकर उनके कार्यालय पहुंचने वाले पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्यवाही कराते हैं।जनपद के डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी व एसएसपी संजीव सुमन की ऐसी कार्यशैली लोगो मे चर्चा का विषय बनी हुई है और जनपदवासी अपने दोनों अधिकारियों की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं।