वैश्विक स्तर पर भारत का डंका बजवाने वाले खिलाड़ियों को एम0एस0बी0 एजुकेशनल महाविद्यालय में किया सम्मानित, पंडित सुनील भराला द्वारा बाँटे गये स्मार्ट फोन:-

 वैश्विक स्तर पर भारत का डंका बजवाने वाले खिलाड़ियों को एम0एस0बी0 एजुकेशनल महाविद्यालय में किया सम्मानित, पंडित सुनील भराला द्वारा बाँटे गये स्मार्ट फोन:-








ओजस्वी मन मेरठ:-

                           जनपद के प्रसिद्ध एम.एस.बी. एजुकेशनल महाविद्यालय में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया व मुख्य अतिथि नि.राज्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता पं.सुनील भराला तथा विशिष्ट अतिथि अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी पारुल चौधरी  द्वारा छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया।वहीं कार्यक्रम के दौरान अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी पारुल चौधरी व प्रदेश स्तरीय खिलाड़ी ऐलिस विकल को एम.एस.बी. एजुकेशनल महाविद्यालय की प्राचार्या ने सम्मानित किया।

                    शुक्रवार 20 अक्टूबर 2023 को पंडित मलखान सिंह भारद्वाज मार्ग भराला, निकट एन एच 58 टोल प्लाज़ा, मोदीपुरम, मेरठ स्थित एम.एस.बी. एजुकेशनल महाविद्यालय में प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु बीएड 2021-23 द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को डिजी शक्ति योजना के अन्तर्गत स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा साथ ही अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी पारुल चौधरी एवं प्रदेश स्तरीय खिलाड़ी ऐलिस विकल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नि० राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार पंडित सुनील भराला और विशिष्ट अतिथि के रुप में पारुल चौधरी उपस्थित रहीं। पंडित सुनील भराला ने अपने सम्बोधन में छात्रों को नई टैक्नोलोजी का सही उपयोग करते हुये निरन्तर आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया जिन्होंने छात्र-छात्राओं को नई टैक्नोलोजी प्रदान करने हेतु स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम चलाया। महाविद्यालय के कार्यक्रम में पहुँची विशिष्ट अतिथि अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी पारुल चौधरी ने अपने सम्बोधन में विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जिस तरह मैंने कड़े संघर्ष के बाद एक छोटे से गाँव से निकलकर अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है ,जिसको लेकर आज गर्व की अनुभूति हो रही है,ठीक वैसे ही आपको भी प्रयास करना चाहिये। साथ ही यह भी कहा कि मेरे अंकल पं. सुनील भराला जी का मैं धन्यवाद करती हूँ जिन्होंने क्षेत्र की सड़कों का विकास कराया और हम सबको आगे बढ़ने की प्रेरणा  दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने अंकल पं. सुनील भराला को उनके जन्मदिवस पर बहुत-बहुत बधायी दी। कार्यक्रम में पहुँचे उद्योगपति, तीरंदाजी खेल के प्रदेश अध्यक्ष व समाज सेवी अजय गुप्ता ने अपने सम्बोधन में छात्रों को खेल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने को प्रेरित करते हुए अपना आर्शीवाद दिया। उन्होंने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि आज एम.एस.बी.एजुकेशनल महाविद्यालय व एम.एस.बी. इण्टरनैशनल स्कूल का नाम दूर-दूर तक हो गया है। इसी के साथ उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता पं. सुनील भराला को उनके जन्मदिवस पर बहुत-बहुत बधायी दी। एम.एस.बी.ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन अजय भारद्वाज ने सभी अतिथियों को धन्यवाद किया।   

   

                             कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरमैन अजय भारद्वाज, मैनेजिंग डायेरक्टर डा. रीतिका राजीव भारद्वाज, एकेडमिक डायेरक्टर उमेश कुमार शर्मा, प्रिंसीपल दुर्गेश पालीवाल, मौ0 रईस, रविन्द्र शर्मा, गौरव शर्मा, विभा शर्मा ,शशी शर्मा व नीरज चौधरी सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।