विधिचन्द शर्मा को मिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद का दायित्व:-

 विधिचन्द शर्मा सर्वसम्मति से चुने गए ब्राह्मण समाज रामराज के अध्यक्ष:-


ओजस्वी मन रामराज:-

                                ब्राह्मण समाज की एक सभा रविवार को सुनील शर्मा उर्फ पप्पू के आवास पर आयोजित की गयी।इस दौरान विधिचन्द शर्मा को सर्वसम्मति से ब्राह्मण सभा रामराज के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी।वहीं प्रमोद शर्मा को उपाध्यक्ष,डॉ. एचपी शर्मा को महामंत्री,अजय शर्मा को कोषाध्यक्ष,संदीप शर्मा को मीडिया प्रभारी,सचिन शर्मा को मंत्री,योगेश शर्मा को संगठन मंत्री,मोंटी शर्मा को प्रचार मंत्री को सौंपते हुए संरक्षक मंडल में विजय प्रकाश, नवीन कुमार कौशिक,कमलदीप भारद्वाज, सुखपाल शर्मा,सुरेंद्र शर्मा को चुना गया।

                    ब्राह्मण समाज का आभार प्रकट करते हुए विधिचन्द शर्मा ने कहा कि ब्रह्म समाज ने उन पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि वह सदैव ब्राह्मण समाज के हित मे कार्य करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।