बी0आई0टी0संस्थान में विश्व ह्रदय दिवस पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन कर दिल को स्वस्थ रखने का दिया संदेश:-

 बी0आई0टी0संस्थान में विश्व ह्रदय दिवस पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन कर दिल को स्वस्थ रखने का दिया संदेश:-






                                     भगवन्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसन्स में विश्व ह्रदय दिवस के अवसर पर एक गोष्टि का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में  फार्मेसी विभाग   के छात्रों  ने  चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसमें ह्रदय को कैसे स्वस्थ रखे इस बिंदु पर फोकस कर चित्रों के माध्यम से छात्रों ने प्रस्तुति दी।

                             इस अवसर पर संस्थान के उपनिदेशक डॉ अजय गुप्ता , फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. सचिन सिंघल, डॉ .कावेंद्र यादव, डॉ .शीतल राजपूत, कार्यक्रम की संयोजिका अंशिका अग्रवाल एवम संयोजक डॉ. वतन ने छात्रों के चार्टों का अवलोकन किया और उनके द्वारा प्रदर्शित चार्ट में ह्रदय से संबंधित जानकारी ली।डॉ.अजय गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमे अपने हार्ट का विशेष ध्यान रखना है। यह हमारे शरीर का ईंजन है। जब तक हमारा ह्रदय स्वस्थ रूप से कार्य कर रहा है तब तक हम स्वस्थ है। अपने ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए हमे अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना है।डॉ. सचिन सिंघल ने कहा कि अव्यवस्थित जीवन शैली और असंतुलित खान-पान की वजह से ह्रदय रोगियों की संख्या विश्व मे तेजी से बढ़ी है।डॉ. कावेंद्र कुमार ने कहा कि भागती-दौड़ती जिंदगी में लोगो को अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने का मौका नही मिलता।साइंस क्लब के छात्रों ने एक ड्रोन  की सफल उड़ान कराकर उसकी विशेषताओं के संदर्भ में बताया ।यह ड्रोन सैटेलाइट से नियंत्रित किया गया और जिस जगह से इसने उड़ान भरी थी उसी स्थान पर सुरक्षित लैंडिंग भी की ।जिसमे रिमोट की जरूरत नही पड़ी। इस कार्य मे मोहम्मद उमेद, मोहम्मद यासिर,मोहम्मद रियान एवम अजय कुमार ने कड़ी मेहनत से इस ड्रोन को तैयार किया।

मॉडल प्रदर्शनी में अक्षित सहरावत , सलौनी, मुकुल विजेता रहे।

इस अवसर पर फार्मेसी विभाग के डा. संदीप दरबारी, राजू मौलिक, अंकुर चंद्रा, विकाश भारद्वाज, सोनाक्षी शर्मा आदि उपस्थित रहे।