MSB इंटरनेशनल स्कूल मेरठ में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का देखा गया लाइव टेलीकास्ट, बड़ी संख्या में बच्चों ने लिया हिस्सा:-
मेरठ।
23 अगस्त 2023 की तिथि भारत के लिए एक ऐतिहासिक तिथि बनने जा रही है।इस ऐतिहासिक अवसर पर बुधवार 23 अगस्त को मेरठ के MSB इंटरनेशनल स्कूल निकट टोल प्लाजा मोदीपुरम मेरठ में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट दिखाने की विशेष व्यवस्था का आयोजन किया गया।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर रितिका राजीव भारद्वाज ने सभी कक्षाओं को निर्देश दिए की आज ऐतिहासिक पल के अवसर पर विद्यालय में सभी बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। डायरेक्टर सर के निर्देशानुसार सभी विद्यार्थी विद्यालय में बड़ी संख्या में उपस्थित हुए तथा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को बड़े ही उत्साह के साथ एक साथ देखते हुए नजर आए ।इस दौरान सभी बच्चों ने सफल लैंडिंग होते ही भारत माता की जय के नारो के साथ चन्द्रयान का स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य दुर्गेश पालीवाल ने चंद्रयान-3 के विषय में सभी बच्चों को अवगत कराया ।साथ ही बच्चों के साथ तथा समस्त स्टाफ के साथ लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम को देखा।विद्यालय के प्रबंधक महोदय द्वारा चंद्रयान 3 की पूरी तरह से जानकारी बच्चों को दी गई तथा बच्चों को बताया कि यह पल हमारे लिए बहुत ही गौरव का पल है। हमारे देश की संस्था इसरो के महान वैज्ञानिकों ने बहुत ही गर्व का कार्य किया है। सफल लैंडिंग एक यादगार अवसर है जो न केवल युवाओ को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं के मन में एक जुनून भी जगाएगा। इससे एकता की गहरी भावना पैदा होगी क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान की शक्ति का जशन मना रहे हैं ।चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व MSB ग्रुप के चेयरमैन अजय भारद्वाज भराला पहुंचे।इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन अजय भारद्वाज ने सभी बच्चों को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की बधाई देते हुए बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा है कि हमारे कॉलेज के बच्चे भी इसी तरह से सफल होकर एक सफल वैज्ञानिक बने और मेरठ के साथ-साथ पूरे देश भर का नाम रोशन करें ।इसी के साथ सभी वैज्ञानिकों व बच्चों को सफल लैंडिंग की हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल दुर्गेश पालीवाल, स्कूल के डायरेक्टर रितिका राजीव भारद्वाज, स्कूल के चेयरमैन अजय भारद्वाज, बाबूराम शर्मा, ऐश्वर्या ,अनीता , विकास कुमार, रईस , दिव्या, गौरव शर्मा ,अरुण शर्मा ,डॉक्टर करण प्रजापति, शशी शर्मा ,नीरज चौधरी ,प्रियंका , विभा शर्मा आदि उपस्थित रहे।