सेंट जेवियर्स में ध्वजारोहण कर तिरंगे को किया नमन:-

 ओजस्वी मन मीरापुर:-

                                  सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल मीरापुर में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति से पूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।विद्यालय प्रधानाचार्य सजी वर्गीस के साथ मुख्य अतिथि अख्तर प्रधान रसूलपुर व विशिष्ट अतिथि पं. दीपक कृष्णात्रेय ने विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया।

                       विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति के विभिन्न कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी,जिससे वहां उपस्थित सभी का मन मोह लिया।विद्यालय प्रधानाचार्य सजी वर्गीस ने सर्वप्रथम अतिथियों को सम्मान प्रतीक देकर उनका अभिनंदन किया।तत्पश्चात उन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारत माता की स्वतंत्रता के लिये अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों को नमन किया।मुख्य अतिथि अख्तर प्रधान ने कहा कि हम अपने महापुरुषों के कारण ही स्वतंत्र भारत मे सांस ले पा रहे हैं।हमें सदैव उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।वहीं पं. दीपक कृष्णात्रेय ने कहा कि जिन महापुरुषों ने अपने सम्पूर्ण जीवन को राष्ट्र के लिये समर्पित कर दिया,हमे भी उनसे शिक्षा ग्रहण करते हुए स्वयं को ऐसा बनाने का प्रयास करना चाहिए, जिससे कि हम राष्ट्रसेवा में अपना योगदान दे सकें।कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मनीष प्रजापति व बीरसिंह आदि भी उपस्थित रहे।वहीं विद्यालय के समस्त स्टाफ का कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा।