छात्र-छात्राओं ने लाइव टेलीकास्ट में देखी चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग:-
ओजस्वी मन मीरापुर:-
कस्बे में स्थित शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया।
भारत का चंद्रयान एक और चंद्रयान दो पहले भी चांद के साउथ पोल पर क्रैश लैंडिंग कर चुका था l इतने संघर्षों के बाद आज भारत के लिए बहुत बड़े गौरव की बात है कि भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग करने में सफल रहा।इस ऐतिहासिक पल को, जिस पर पूरे विश्व की नजर टिकी थी, विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं बच्चों ने एक साथ बड़े उत्साह के साथ देखा।जब हमारे वैज्ञानिकों ने दूरदर्शन पर यह घोषणा की, कि चंद्रयान-3 चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर चुका है उसी क्षण विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई l विद्यालय में इस खुशी को मनाने के लिए आतिशबाजी की गई एवं विद्यालय के अध्यक्ष सुशील शर्मा एवं निदेशक राजेश शर्मा ने गुब्बारों का एक गुच्छा भारतवर्ष को बधाई देते हुए हवा में उड़ाया और बच्चों को संदेश दिया कि आपको भी पढ़ लिखकर इसी तरह देश के विकास में सहयोग करना है।इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह देश के लिए बहुत बड़े गौरव की बात है।आप सभी को भी आने वाले समय में देश को नित नई ऊंचाईयों पर पहुँचाने में अपना सहयोग करना है। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि हमें असफलताओं से अनुभव प्राप्त करना चाहिए और असफलताओं से निराश न होकर हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश करते रहना चाहिए क्योंकि-
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती।
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती॥