शुकतीर्थ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की बड़ी घोषणा,जनता ने किया अभिनंदन:-

 


शुकतीर्थ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की बड़ी घोषणा,जनता ने किया अभिनंदन:-





                          --------------------------

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो सौ इकतालीस करोड़ चौंसठ लाख रुपये की विकास योजनाओं को जनता को समर्पित किया।

                         ---------------------------


शुकदेव आश्रम में स्वामी ओमानंद सरस्वती,कुंवर देवराज पंवार तथा  गंगा घाट पर समिति के अध्यक्ष सतीश गोयल ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन।

                           -------------------------

ओजस्वी मन मुजफ़्फ़रनगर।

                                        यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुकतीर्थ पहुंचकर शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव को नमन किया और गंगा की अविरल धारा का शुभारंभ किया।खचाखच भरे जनसभा स्थल में जनता-जनार्दन को संबोधित कर शुकतीर्थ के लिये दो सौ इकतालीस करोड़ चौंसठ लाख की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री योगी ने जनता को समर्पित किया।मुख्यमंत्री योगी दूसरी बार शुकतीर्थ पहुंचे हैं।

                   उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीर्थनगरी आज शुकतीर्थ पहुंचे। लगभग 12.40 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हैलीकॉप्टर शुकतीर्थ में हैलीपेड पर पहुंचा, जहां केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव, एमएलसी वंदना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरुप,पुरुषोत्तम गौतम, अमित राठी आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम योगी आदित्यनाथ का शुकदेव आश्रम में स्वागत किया गया। स्वामी ओमानंद सरस्वती, कुँवर देवराज पंवार ने शुकदेव आश्रम में मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।तत्पश्चात मुख्यमंत्री योगी ने गंगा घाट पर आचमन किया और शुकतीर्थ में गंगाजी की अविरल धारा का शुभारंभ किया।यहां पर गंगा घाट समिति के अध्यक्ष सतीश गोयल ने पटका पहनाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया।इसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पहुंचे।खचाखच भरे सभा स्थल में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पहले केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने जनसभा को संबोधित किया। फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से बटन दबाकर शुक्रताल क्षेत्र में दो सौ इकतालीस करोड़, चौंसठ लाख रुपए की विकास योजनाओं को जनता को समर्पित किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर तीर्थनगरी के शुकदेव आश्रम सहित आसपास के क्षेत्र को केसरिया रंग से सजाया गया है। सड़क के दोनों और पेड़ में फुलवारी लगाई गई है। वहीं, जनसभा के पंडाल में 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मुजफ्फरनगर से शुक्रताल मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन सुबह से ही बंद है, जबकि छोटे वाहनों को सीएम योगी के आने से दो घंटे पहले रोक दिया गया। सिर्फ जनसभा में जाने वाले लोगों के वाहनों को ही निकलने की अनुमति दी गई।सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहने वाली पुलिस फोर्स को एसएसपी संजीव सुमन ने जनसभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कराई, उन्होंने पुलिस फोर्स को ड्यूटी के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए। बताया गया कि बाहरी जिलों से भी ड्यूटी के लिए पुलिस फोर्स पहुंची है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था मजबूत कराई गई।