राष्ट्रहित से जुड़े असंभव दिखने वाले कार्य भाजपा शासन में हुए सम्भव:-सुरेश राणा।

 राष्ट्रहित से जुड़े असंभव दिखने वाले कार्य भाजपा शासन में हुए सम्भव:-सुरेश राणा।



ओजस्वी मन मीरापुर:-

                                " राष्ट्रहित के ऐसे कार्य , जो पूर्ववर्ती सरकारों में असंभव से लगते थे,वे कार्य भाजपा शासन में संभव हुए हैं।आज भारतीय सनातन संस्कृति की चर्चा पूरी दुनिया मे हो रही है।केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार राष्ट्रहित के कार्यो को निरन्तर आगे बढ़ा रही है।भारत आज पूरे विश्व मे व्यापक स्तर पर एक नयी पहचान के साथ फिर से विश्वगुरु बनकर उभर रहा है।" ये बातें रविवार को जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा मीरापुर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश राणा ने कही।

                       कस्बा मीरापुर में पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता नवीन सैनी के आवास पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने यहाँ उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक व्यक्तियों से आगामी निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।इस अवसर पर उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी नीतियों को विस्तारपूर्वक कहा।सुरेश राणा बोले कि आज भाजपा की योगी सरकार में यूपी की कानून व्यवस्था दुरुस्त होने के कारण अपराधियों में भय का माहौल है।उन्होंने कहा कि एक समय था जब अपराधियों के भय से आम जनता त्रस्त रहती थी।लेकिन आज योगीजी की मजबूत कानून व्यवस्था से यह तस्वीर बदल गयी है।अब अपराधियों में कानून का भय है।सुरेश राणा ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के कई अन्य देश जब कोरोना संकट के समय उचित प्रबंधन नही कर पा रहे थे, तब भारत सरकार ने कोरोना के संकट से उबरने के लिये जो बेहतर प्रबंधन किया ,उसकी सराहना वैश्विक स्तर पर हुई।केंद्र सरकार ने इस संकट काल के दौरान पूरे देश मे निशुल्क खाद्यान्न वितरण कर एक बड़ी मिशाल पेश की।भारत मे कोरोना की निशुल्क वैक्सीन का सभी को लाभ मिला।उन्होंने कहा कि आज मोदी और योगी सरकार नये आयाम स्थापित कर देश व प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है।उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति पुनः उदयमान हो रही है।सुरेश राणा बोले कि हम सौभाग्य शाली हैं कि हमारी पीढ़ी में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है।इसके अलावा काशी कॉरिडोर के साथ-साथ उज्जैन में महाकाल के भव्य कॉरिडोर की स्थापना जैसे कार्य देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।धारा 370 हटने की कोई कल्पना भी नही कर सकता था।सुरेश राणा बोले कि उन्होंने विधानसभा सदस्य के अपने कार्यकाल के दौरान अनेक विकास कार्य कराये। 11 राजकीय डिग्री व इंटर कॉलेजों की स्थापना उनके कार्यकाल में योगी सरकार ने करायी।इस दौरान उन्होंने अनेक विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव हेतु पूरे समर्पण के साथ जुटने और भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का आवाहन किया।

              इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी व उनके पुत्र प्रतीक सैनी,राजेन्द्र रस्तौगी,दीपक कृष्णात्रेय,सतीश गंगपुरी,निमित पहलवान,नीरज गंगपुरी, संजीव शील,ओ.पी. प्रजापति, जोनी सैनी , मोहन सैनी,सभासद दिनेश सैनी,संजय सैनी,सचिन खुराना,शुभम,शुभम सैनी ,सक्षम ठाकुर आदि उपस्थित रहे।