शैक्षिक भ्रमण पर शुकतीर्थ पहुंचे छात्र-छात्राओं ने प्रकृति को निहारा:-
ओजस्वी मन मीरापुर:-
शनिवार को कस्बे की प्रसिद्ध शिक्षण संस्था बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के विद्यार्थी जूनियर विंग की प्रधानाचार्या अंजू नागर के निर्देशन में शुकतीर्थ पहुंचे और शैक्षिक भ्रमण किया।यहाँ पर विद्यार्थी अनेक पौराणिक एवं सांस्कृतिक जानकारियों से अवगत हुए।
शुकतीर्थ पहुंचे बसन्त शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रकृति का अवलोकन किया।संतो के आश्रम व कुटी देखकर विद्यार्थी आनंदित हुए।यहां पर विद्यार्थियों ने भगवान शुकदेव के आश्रम व यही पर स्थित हजारों वर्ष पुराने वट वृक्ष को देखा।मान्यता है कि इसी वट वृक्ष के नीचे बैठकर भगवान श्री शुकदेवजी ने राजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत कथा का ज्ञान दिया था।पौराणिक ज्ञान प्राप्त कर विद्यार्थियों ने आनंद का अनुभव किया।इसके बाद विद्यार्थी हनुमदधाम पहुंचे और पवन पुत्र हनुमान जी के दर्शन किये।नक्षत्र वाटिका पहुंचकर विभिन्न नक्षत्रों के पौधों व वनस्पतियों के विषय मे जानकारी प्राप्त की।यहां की प्राकृतिक एवं मनोहारी छटा देखकर विद्यार्थियों ने आनंद का अनुभव किया।इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अनेक मंदिर व आश्रमो में भ्रमण किया व संतो का आशीर्वाद प्राप्त किया।शैक्षिक भ्रमण की निदेशिका अंजू अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यो से बच्चो का बौद्धिक विकास होता है और उन्हें हमारे पौराणिक एवं सांस्कृतिक इतिहास की जानकारी मिलती है।इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से विद्यालय का उद्देश्य बच्चो को नया ज्ञान व ऊर्जा प्रदान करना है।