विधायक चन्दन चौहान के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने पहुंचे समर्थक:-

 विधायक चन्दन चौहान के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने पहुंचे समर्थक:-




ओजस्वी मन मीरापुर/मुज़फ्फरनगर:--

                                                       जनपद की मीरापुर सीट से लोकप्रिय विधायक चन्दन चौहान का आज जन्मदिन है।ऐसे में उनके मुज़फ्फरनगर शहर स्थित आवास पर शुभकामनाएं देने वालो का तांता लगा हुआ है।

                             विधायक चन्दन चौहान ने अल्प समय मे ही अपने मृदु व्यवहार,कुशल कार्यशैली और जनता के बीच निरन्तर उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं को निस्तारित कराने के चलते अपनी एक अलग पहचान बनायी है।क्षेत्रवासियों के बीच उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी है कि लोग उनकी कार्यशैली और व्यक्तित्व के मुरीद हो गये है।वह अपने समर्थक,कार्यकर्ता और आम जनता के लिये सदैव तत्पर रहते हैं।ऐसे में जनता भी उनके जन्मदिन पर दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं दे रही हैं।आज मंगलवार को सुबह से ही उनके आवास पर लोग जुटने शुरू हो गये।जनप्रतिनिधि व समाजसेवी हस्तियों ने भी विधायक चन्दन चौहान को अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।इटावा जनपद से मुज़फ्फरनगर आये चन्दन चौहान से जुड़े छविनाथ सिंह ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।