श्री परशुराम धाम एवं श्री परशुराम संग्रहालय का अयोध्या में होगा निर्माण:- पं. सुनील भराला।

श्री परशुराम धाम एवं श्री परशुराम संग्रहालय का अयोध्या में होगा निर्माण:- पं. सुनील भराला।

राम मंदिर निर्माण में कार्यरत कर्मचारियों को सम्मानित करेगा राष्ट्रीय परशुराम परिषद:- राजपुरोहित आचार्य श्री मधुर जी।

 

अयोध्या।

           राष्ट्रीय परशुराम परिषद अवध प्रान्त की बैठक अयोध्या में संपन्न हुई | बैठक की अध्यक्षता महेश मिश्रा महामंत्री एवं प्रवक्ता उत्तर प्रदेश ने की, बैठक का संचालन  महानंद वाजपेयी प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया |  

मुख्य अतिथि पं. सुनील भराला संस्थापक संरक्षक राष्ट्रीय परशुराम परिषद एवं अध्यक्ष श्रम कल्याण परिषद/राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने संबोधन में कहा कि आज श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास के दो वर्ष पूरे हो चुके हैं, जब भगवान श्री राम पृथ्वी पर अवतार के रूप में आये थे तो भगवान श्री परशुराम जी ने पृथ्वी पर आतताइयों एवं राक्षसों के खात्मा करने की जिम्मेदारी भगवान श्री राम जी को देकर अपनी साधना में चले गये | भगवान श्री परशुराम एक ऐसे भगवान थे जिन्होंने बिना सेना व कम संसाधनों से ही अताताइयों एवं राक्षसों का खात्मा कर पृथ्वी पर अमन, चैन एवं शांति कायम की | श्री भराला जी ने कहा कि शीघ्र ही अयोध्या की धरती पर श्री परशुराम संग्रहालय एवं श्री परशुराम धाम के निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार से जमीन आवंटित करने की मांग की जाएगी | अवध प्रान्त के समस्त पदाधिकारियों को आज से ही इस कार्य में लग जाना चाहिए, श्री राम जन्मभूमि पर श्री परशुराम संग्रहालय एवं श्री परशुराम धाम का बनना अत्यंत आवश्यक है |राजपुरोहित आचार्य मधुर सह संयोजक धर्माचार्य प्रकोष्ठ रा.प.प. ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा श्री राम जन्मभूमि निर्माण में कार्यरत कर्मचारियों को सम्मानित करने का काम किया जायेगा | श्री मधुर जी ने यह भी भरोसा दिया कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के समस्त मंदिरों के पुजारियों का एक वृहद सम्मेलन राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित किया जायेगा | पुजारियों की विशेष आमदनी न होने के कारण उनके बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते है शीघ्र ही उत्तर प्रदेश सरकार से उनके बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में विशेष आरक्षण की मांग की जाएगी | मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं परशुराम स्वाभिमान सेना के प्रदेश महामंत्री कुलभूषण शुक्ल एडवोकेट/पत्रकार ने अपने संबोधन में कहा कि परशुराम स्वाभिमान सेना का विस्तार उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में किया जायेगा | परशुराम स्वाभिमान सेना युवाओं को संगठित कर सनातन संस्कृति एवं राष्ट्रहित के कार्य करने का काम करेगा | कार्यक्रम की अध्यक्षता  करते हुए महेश मिश्र महामंत्री एवं प्रवक्ता उत्तर प्रदेश  ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद के समस्त प्रान्तों की बैठक शीघ्र ही आयोजित की जाएगी | परशुराम स्वाभिमान सेना एवं परशुराम शक्ति वाहिनी को गति देने का कार्य भी किया जायेगा | श्री मिश्रा  ने अवगत कराया कि बैठक में उपस्थित श्रीमती सरोज त्रिपाठी जी ने पूर्ण कालिक के रूप में परशुराम शक्ति वाहिनी के लिए सहयोग का आश्वासन दिया है |  

                     





बैठक में मुख्य रूप से नरेंद्र गौतम सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी परशुराम स्वाभिमान सेना, राघवेन्द्र मिश्र प्रदेश महामंत्री संगठन,   राकेश पाण्डेय  जिलाध्यक्ष अयोध्या,  ज्ञानेंद्र तिवारी जिलाध्यक्ष महानगर,जनार्दन शुक्ल , शिवम पाण्डेय बस्ती अखिलेश शुक्ल आजमगढ़ सहित परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे |