सरधना सीट पर ब्राह्मण समाज का गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान को समर्थन:-

 सरधना सीट पर ब्राह्मण समाज का गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान को समर्थन:-


ओजस्वी मन सरधना/मेरठ:--


                                     सरधना विधानसभा पर सपा व रालोद के गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान का समर्थन बढ़ता जा रहा है।शनिवार को सरधना विधानसभा क्षेत्र के लावड़ नगर में ब्राह्मण समाज के लोगो ने देर रात समाजवादी व रालोद के संयुक्त उम्मीदवार अतुल प्रधान को पूर्ण रूप से समर्थन दे दिया।

                      लावड़ में शनिवार को आयोजित ब्राह्मण समाज की मीटिंग में सपा नेता अतुल प्रधान को समर्थन की घोषणा की गयी।इस दौरान अतुल प्रधान का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।अतुल प्रधान ने सर्वप्रथम भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।उसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द शर्मा के साथ समाज के गणमान्य लोगो ने एक साथ एक आवाज में अतुल प्रधान को पूर्ण रूप से समर्थन दिया व बड़ी जीत दर्ज करने का आशीर्वाद दिया।इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोग बोले कि अतुल प्रधान सबके प्रिय है और सबके सुख-दुख में साथ खड़े मिलते हैं।क्षेत्र की सभी समस्याओं के निदान हेतु अतुल प्रधान हमेशा तत्पर रहते हैं।इसलिये ब्राह्मण समाज मजबूती के साथ अतुल प्रधान को विजयी बनाने का कार्य करेगा।

                 कार्यक्रम में जयभगवान शर्मा, अंकित शर्मा ,रामोतार शर्मा,पंकज शर्मा,अतुल शर्मा,राजीव शर्मा,विपिन शर्मा,अनिल शर्मा,जगदीश शर्मा,सुरेंद्र शर्मा,विकास शर्मा,अंकित शर्मा,अरुण शर्मा,राजा शर्मा,मोनू शर्मा,शिवम् शर्मा,संदीप शर्मा,नीटू शर्मा गडीने वाले,अक्षय शर्मा,अमित शर्मा,चिंटू गुप्ता,नवनीत कौशिक,निक्की शर्मा,हिमांशु शर्मा,आदित्य उपाध्याय आदि के साथ बड़ी संख्या में ब्राह्मण भाई उपस्तिथ रहे।