सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं श्रमिक:-पं. सुनील भराला

 सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं श्रमिक:-पं.सुनील भराला।




ओजस्वी मन मुज़फ्फरनगर:--

                                           मंगलवार को मुज़फ्फरनगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर आयोजित प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री एवं श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पं. सुनील भराला ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों के हित मे कार्य कर रही है।श्रम विभाग के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री सुनील भराला का स्वागत किया।

                           मुज़फ्फरनगर पहुंचे राज्यमंत्री सुनील भराला ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर श्रमिकों के हित मे चलायी जा रही योजनाओं को विस्तारपूर्वक बताया।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों के बच्चों को शिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है।बीमारी में सरकार चिकित्सा उपलब्ध करा रही है।राज्यमंत्री सुनील भराला ने श्रम कल्याण परिषद द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्राविधिक शिक्षा श्रमिक सहायता योजना, गणेश शंकर विधार्थी पुरुस्कार श्रमिक योजना, ज्योतिबा फुले कन्यादान श्रमिक योजना, राजा हरिशचन्द्र मृतक आश्रित श्रमिक सहायता योजना, दत्तो पंत ठेंगडी मृतक अंत्येष्टि श्रमिक सहायता योजना, चेतन चौहान कीडा श्रमिक सहायता योजना,महादेवी वर्मा पुस्तक  श्रमिक सहायता योजना एवं श्रवण कुमार पर्यटन श्रमिक सहायता योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला और सेवायोजक एवं श्रमिकों को लाभ दिलाये जाने के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही असंगठितों श्रमिकों के सम्बन्ध में ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से श्रमिक पंजीयन कराये जाने एवं श्रमिकों को बीमा एवं निशुल्क उपचार सुविधा दिलाये जाने के सम्बन्ध में पत्रकार बन्धुओं को अवगत कराया गया ।

         इस दौरान सहायक श्रम आयुक्त डॉ. प्रतिभा तिवारी,श्रम प्रवर्तन अधिकारी,उप सहायक निदेशक कारखाना, जीएसटी अधिकारी,जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित आईआईए के अध्यक्ष कुश पुरी, पुनीत वशिष्ठ,व्यापारी नेता संजय मित्तल आदि लोग उपस्थित रहे।