ब्राह्मण युवाओ को वृहद स्तर पर संगठन से जोड़ेगी अखिल भारतवर्षीय ब्रह्मण महासभा--अजय कृष्ण शास्त्री

ओजस्वी मन मीरापुर--


----------------------------


                               कस्बे के शिखर शिक्षा सदन विद्यालय में आयोजित अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की मीटिंग में आशीष शर्मा को मीरापुर का युवा नगर अध्यक्ष एवं हरपाल शर्मा को ब्लॉक जानसठ के महासचिव के रूप में मनोनीत किया गया।शुकतीर्थ से पधारे प्रसिद्ध कथाव्यास एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के सहारनपुर मण्डल के उपाध्यक्ष अजय कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में जिलाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने मनोनयन कार्य सम्पन्न किया।


                   अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.प्रवीण शर्मा एवं मीरापुर नगर अध्यक्ष दीनदयाल शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कथाव्यास अजय कृष्ण शास्त्री ने कहा कि किसी भी सामाजिक क्षेत्र में उस क्षेत्र के युवाओ की सक्रिय भूमिका अति आवश्यक है।युवाओ की प्रभावी एवं सकारात्मक भूमिका किसी भी समाज को उन्नति के शिखर पर पहुंचा सकती है।उन्होंने कहा कि आज ब्राह्मण समाज के युवा यदि एकजुट होकर समाज के हित मे कार्य करने लगे तो आज के समय मे राजनैतिक रूप से हाशिये पर जा रहा ब्रह्म समाज निश्चित रूप से अपनी प्रभावी भूमिका कायम कर सकेगा।उन्होंने कहा कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ज्यादा से ज्यादा युवाओ को संगठन से जोड़ने के लिये कार्य करेगी।


                जिलाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने मीरापुर के युवा नगर अध्यक्ष के रूप में आशीष शर्मा व जानसठ के ब्लॉक महासचिव के रूप में हरपाल शर्मा को मनोनीत करते हुए कहा कि आज के दौर में एकजुटता में ही शक्ति निहित है।कोई भी समाज अपनी एकजुटता के बल पर बड़े से बड़ा लक्ष्य हांसिल कर सकता है।उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगो से एकजुटता का आवाहन किया।


               कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय कुमार शर्मा,वैध प्रद्युमन शर्मा,पं.दीपक कृष्णात्रेय,अमित कौशिक,संजीव वत्स,शैलेन्द्र शर्मा,शिव कुमार शर्मा,सुरेन्द्र शर्मा,अंकुर पहलवान,सहदेव आदि उपस्थित रहे।