नवनियुक्त थानाध्यक्ष से मिले वाहिनी कार्यकर्ता,विभिन्न मुद्दों पर की वार्ता:--ओजस्वी मन मीरापुर

ओजस्वी मन मीरापुर:--


                                 हाल ही में थाना मीरापुर का चार्ज सम्भालने वाले प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी से हिन्दू युवा वाहिनी मीरापुर के कार्यकर्ताओं ने नगर प्रभारी अंकुर पहलवान के नेतृत्व में मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की।


          वाहिनी के नगर प्रभारी अंकुर पहलवान के नेतृत्व में   नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर संतोष कुमार त्यागी से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे वाहिनी कार्यकर्ताओं ने उन्हें अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार हिन्दू युवा वाहिनी मीरापुर के  कार्यकर्ता प्रमुख रूप से गौसंरक्षण के कार्यो में भागीदारी निभाते हुए अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका में रहते हैं।वाहिनी कार्यकर्ताओ द्वारा बेसहारा गौवंशो को आश्रय दिलाने के साथ साथ मृत गौवंशो के निस्तारण में भी पूर्ण सहयोग किया जाता है।मीरापुर क्षेत्र में सड़को व गलियों में बड़ी संख्या में दिखाई पड़ने वाले गौवंश अचानक से गायब से हो गये है।ऐसे में क्षेत्र में गौकशी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।कार्यकर्ताओ ने प्रभारी निरीक्षक से इस ओर विशेष रूप से ध्यान देने की मांग की।प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी ने कहा कि वह सभी मामलों में उचित,पारदर्शी और निष्पक्ष कार्यवाही अमल में लायेंगे।क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अपराध करने वाले अपराधियो पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


          इस दौरान मुख्य रूप से नगर प्रभारी अंकुर पहलवान,दीपक  प्रजापति,यश,अखिलेश शर्मा,बबलू प्रजापति आदि रहे।