हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओ ने किया भागवत आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री का स्वागत:--ओजस्वी मन

ओजस्वी मन मीरापुर:-


                               शुकतीर्थ के भागवत कथा आचार्य एवं भाजपा के शुकतीर्थ मण्डल के मीडिया प्रभारी अजय कृष्ण शास्त्री के मीरापुर पहुंचने पर हिन्दू युवा वाहिनी कार्यालय पर नगर प्रभारी अंकुर पहलवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर आचार्य का स्वागत किया। आज आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन होने के अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओ ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।


                      हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मनुष्य के लिये प्रभु सेवा और कर्तव्य पालन सबसे बड़ा धर्म है।हिन्दू युवा वाहिनी से जुड़े सभी युवाओ को निस्वार्थ भाव से हिंदुत्व के लिये कार्य करना चाहिये।उन्होंने कहा कि यह समस्त देशवासियों का सौभाग्य है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगीजी के कुशल नेतृत्व के कारण अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण सम्भव हो पाया है।आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री ने कार्यकर्ताओं को संगठित रहते हुए हिंदुत्व के लिये कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।


               इस दौरान वाहिनी के नगर प्रभारी अंकुर पहलवान,सागर शर्मा,दीपराज प्रजापति,रितिक सैनी आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।