ओजस्वी मन:--
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीटर के जरिये यूपी सरकार पर आरोप लगाया कि यूपी में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है।
यूपी सरकार पर हमलावर प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है।आम लोगो की जान लेकर अब इसकी मुनादी की जा रही है।घर हो,सड़क हो,ऑफिस हो कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नही करता।
गांधी ने आगे कहा कि विक्रम जोशी के बाद अब कानपुर में अपह्त संजीत यादव की हत्या हो गयी है।खबरों के मुताबिक पुलिस ने किडनैपर्स को पैसे भी दिलवाये और अब उनकी हत्या कर दी गयी।प्रियंका ने आगे लिखा कि एक नया गुंडाराज आया है।इस जंगलराज में कानून व्यवस्था गुंडों के सामने सरेंडर कर चुकी है।