सभी श्रमिको को मिले सहायता राशि --पं. सुनील भराला---- उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष/राज्यमंत्री पं. सुनील भराला ने श्रमिको के हित मे उठाया कदम--ओजस्वी मन--

सभी श्रमिको को मिले सहायता राशि --पं. सुनील भराला- -                                    उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष/राज्यमंत्री पं. सुनील भराला ने श्रमिको के हित मे उठाया कदम--


                       ओजस्वी मन:-पूरे विश्व मे कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है।भारत मे भी इसके मरीजो में लगातार इजाफा हो रहा है।ऐसे में केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार कोरोना से बचाव सम्बन्धी सभी जरूरी कदम उठा रही हैं तो वहीं यूपी के दिग्गज एवं वरिष्ठ नेताओं में गिने जाने वाले , उत्तर प्रदेश शासन के श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री पं. सुनील भराला भी श्रमिको एवं जरूरतमंद लोगों के हित में निरन्तर सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं।उनकी यह सक्रियता  श्रमिको को लाभ पहुंचाने के साथ साथ उनका मनोबल बढ़ाने का भी कार्य कर रही है।  


                    इसी क्रम में पं. सुनील भराला ने भारत सरकार के श्रम मंत्री श्री संतोष गंगवार को पत्र लिखकर मांग की है कि सरकार द्वारा दी जा रही सहायता राशि ,उन श्रमिको को प्राप्त हो रही है जिनकी नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी हो गयी है।उत्तर प्रदेश में ऐसे श्रमिको की संख्या 20 लाख है।लेकिन इनके अतिरिक्त 33 लाख श्रमिक ऐसे भी है जिनका नवीनीकरण न होने के कारण , केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सहायता राशि उन्हें प्राप्त नही हो पा रही है।ऐसे श्रमिको के हित मे एक अध्यादेश लाये जाने की आवश्यकता है जिससे कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय मे उन्हें भी सहायता राशि प्राप्त हो सके।      


                                   पं.सुनील भराला अपने स्तर से भी लगातार श्रमिको,पीड़ितों एवं जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं।अपने क्षेत्र में वे लगातार राशन सामग्री व जरूरत की अन्य चीजें लोगो मे वितरित करा रहे हैं।क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे,इसके लिये पं. सुनील भराला लगातार सक्रिय हैं।