मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा,यूपी सरकार व भाजपा संगठन के वरिष्ठजनों ने सीएम योगी के पिता को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन--ओजस्वी मन

ओजस्वी मन:-


                   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूज्य पिता स्व. आनंद सिंह बिष्ट की स्मृति में आज सीएम आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें यूपी सरकार एवं भाजपा संगठन के वरिष्ठ एवं गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री योगी के पिता को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री ह्रदयनारायण दीक्षित,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल,कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा आदि के साथ सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री योगी के पिता स्व. आनन्द सिंह बिष्ट को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।


               योगी आदित्यनाथ अपने पूज्य पिता के स्वर्गवास का समाचार सुनकर भी बिना विचलित हुए एक तपस्वी एवं कर्मयोगी की भांति अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर कार्य करते रहे।प्रदेश एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण ने सभी को हतप्रभ कर दिया है।विश्वव्यापी महामारी कोरोना के खिलाफ जारी  मुहीम में व्यस्तता के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम दर्शनों को भी नही जा सके थे।कोरोना को हराने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरन्तर अथक परिश्रम कर रहे हैं ।