लॉकडाउन के उल्लंघन से रोका तो पुलिस पर ही कर दिया हमला--ओजस्वी मन:-

लॉकडाउन के उल्लंघन से रोका तो पुलिस पर ही कर दिया हमला
 ओजस्वी मन:-
                         जनपद मुज़फ्फरनगर के मोरना में  ग्रामीणों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोकने पर ग्रामीणों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया।जिसमें उपनिरीक्षक लेखराज सिंह व एक कांस्टेबल गम्भीर रूप से घायल हो गये।
             उपनिरीक्षक लेखराज सिंह पुलिस टीम के साथ मोरना में लॉकडाउन का उल्लंघन कर रही भीड़ को हटाने के लिये गये थे लेकिन अचानक भीड़ ने उपनिरीक्षक व उनकी टीम पर पथराव शुरू कर दिया।अचानक हुए हमले में उपनिरीक्षक लेखराज व एक कांस्टेबल गम्भीर रूप से घायल हो गये।घायलों को भोपा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया ,जहाँ से गम्भीर हालत में उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।एसएसपी अभिषेक यादव घायलों को देखने जिला चिकित्सालय पहुंचे।उपनिरीक्षक लेखराज सिंह व कॉन्स्टेबल की गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के लिये रैफर कर दिया गया है।एसपी देहात नैपाल सिंह,सीओ भोपा राममोहन शर्मा,प्रभारी निरीक्षक भोपा संजीव कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर है।आरोपियों की तलाश की जा रही है।