मेरठ में कोरोना के 6 नये मरीज मिलने से हड़कम्प-- ओजस्वी मन:-

मेरठ में कोरोना के 6 नये मरीज मिलने से हड़कम्प--
 ओजस्वी मन:- 
                       जनपद मेरठ में कोरोना के 6 नये मरीज मिलने से अधिकारियों में हड़कंप है।इसके बाद मरीजो की संख्या 19 हो गयी है।अनुमान लगाया जा रहा है कि मेरठ में कोरोना मरीजो की संख्या और भी बढ़ सकती है।
           मेरठ में कोरोना के ताजा 6 मामलों में 4 मरीज अमरावती से आये खुर्जा 
निवासी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के रिश्तेदार हैं जबकि  2 मरीज गंगानगर क्षेत्र के हैं।गंगानगर के दोनों संक्रमित विदेश से आये थे मेरठ।मेरठ में कोरोना के बढ़ते मामलों से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है।सीएमओ मेरठ राजकुमार ने उपर्युक्त मामलों की पुष्टि की है।