जाति, पंथ और मजहब के नाम पर पैदा न होने दें तनाव:-राजनाथ सिंह-- ओजस्वी मन:-

*जाति, पंथ और मजहब के नाम पर पैदा न होने दें तनाव:-राजनाथ सिंह*
 *ओजस्वी मन:-*
                       नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बीजेपी की धुवांदार जनसभाएं  चल रही हैं।आज बुधवार को मेरठ में आयोजित जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सबको साथ लेकर चलने के सरकार के संकल्प को दोहराया।
          मेरठ में आयोजित विशाल जनसभा में लाखों की संख्या में पहुंचकर लोगो ने नागरिकता संशोधन कानून को अपना समर्थन दिया।प्रदेश के सभी जनपदों के साथ मुज़फ्फरनगर से भी भाजपाई और आम नागरिक बड़ी संख्या में मेरठ की जनसभा में पहुंचे।जनसभा को सम्बोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा लोगो को डराकर नहीं बल्कि जनता के दिलो को जीतकर राजनीति करती है।बीजेपी सरकार  नागरिकता के कानून को लाने के अपने संकल्प को पूरा कर रही है।उन्होंने कहा कि इस कानून से किसी भी भारतीय नागरिक को डरने की कोई जरूरत नही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म और जाति के आधार पर नहीं बल्कि इंसानियत के आधार पर सोचते हैं।रक्षामंत्री बोले कि जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी वर्ष 2003 में कहा था कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता मिलनी चाहिये तो भाजपा ने इस कानून को लाकर कौन सा अपराध किया।
          रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बलिदानियों का यह देश पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व मे आगे बढ़ रहा है।उन्होंने देश के मुस्लिमो को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारत के मसलमानों का कोई भी अहित नही कर पायेगा।भाजपा देश बनाने के लिये राजनीति करती है।रक्षामंत्री बोले कि कांग्रेस के साथ सभी विपक्षी जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने जनता से अपील की कि किसी के भी बहकावे में आकर हिंसा का रास्ता अख्तियार न करें।
          इसके अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बकाया गन्ने का भुगतान, आयुष्मान योजना आदि के साथ अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए सरकार की नीतियों के प्रति जनता को आश्वस्त किया।