डायबिटीज के रोगियों के लिये फायदेमंद है अखरोट का सेवन--

*डायबिटीज के रोगियों के लिये फायदेमंद है अखरोट का सेवन*
ओजस्वी मन:-दिन प्रतिदिन डायबिटीज के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है।किसी भी उम्र के व्यक्ति को डायबिटीज का खतरा हो सकता है।डायबिटीज के तेजी से फैलने की वजह अनियमित खानपान,शारीरिक श्रम न करना तथा अनुवांशिक लक्षण भी इस बीमारी का कारण है।इससे ग्रसित लोग तरह तरह के उपाय करते है।लेकिन अभी तक इस रोग के पूर्णतः खत्म होने की दवा खोजी नही गई है।इसे कंट्रोल रखने के लिये इसके प्रति सजग रहते हुए नियमित दिनचर्या,उचित खानपान ,नियमित व्यायाम,तनावरहित जीवनशैली का अभ्यास करना होगा।
       एक ताजा अध्ययन के माध्यम से अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का मानना है कि रोजाना औसतन करीब 28 ग्राम अखरोट खाने से टाईप 2 डाइबिटीज के बढ़ते खतरे को 47 फीसद तक कम किया जा सकता है।यह निष्कर्ष 18 से 35 साल की उम्र के 34121 लोगो पर किये गये अध्ययन के आधार पर निकाला गया है।इन लोगो से इनके खानपान और डायबिटीज से पीड़ित होने के बारे में जानकारी ली गयी।
      अखरोट का सेवन तन और मन दोनों के लिये अच्छा माना जाता है।उपरोक्त अध्ययन के अनुसार इसके सेवन से टाइप 2 डाइबिटीज के खतरे को आधा किया जा सकता है।अखरोट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
      कैलिफोर्निया के शोधकर्ता लेनोर अरब ने कहा ,इन निष्कर्षो से डायबिटीज के खतरे को कम करने की दिशा में खाद्य आधारित दिशा निर्देश के नये साक्ष्य मिलते है।इस अध्ययन से अखरोट सेवन और टाइप 2 डाइबिटीज के खतरे में कमी के बीच संबंध जाहिर होता है।