छोटी छोटी बातों से ही जन्म लेती है बड़ी आपराधिक घटना-आईपीएस अनंत देव ओजस्वी मन--

*छोटी छोटी बातों से ही जन्म लेती है बड़ी आपराधिक घटना:-आईपीएस अनन्त देव*
 *ओजस्वी मन:-*
                      कानपुर के एसएसपी अनंत देव तिवारी एक विशेष कार्यशैली के लिये जाने जाते हैं।अपराध की जड़ तक पहुंचने का उनका अपना तरीका है।उनकी इसी कार्यशैली के चलते उन्हें अनेक बार शासन द्वारा व सामाजिक लोगो/संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।उनकी कुशल कार्यशैली के कारण लोग उन्हें सम्मानित करने के लिये उत्सुक रहते हैं।इस समय अनन्त देव कानपुर नगर के एसएसपी के रूप में वहां की कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाने के साथ साथ लोगो मे सामाजिक सद्भाव बढ़ाने के लिये भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।चूंकि शीघ्र ही अयोध्या मामले में भी फैसला आने वाला है।सभी जनपदों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि अयोध्या मामले का फैसला आने पर प्रतिक्रिया स्वरूप कहीं भी कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिये प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय रहे।ऐसे में कानपुर एसएसपी अनन्त देव भी निरन्तर सक्रिय रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
                    इस सब के बीच  जब ओजस्वी मन पत्रिका के सम्पादक पं. दीपक कृष्णात्रेय ने आईपीएस अनन्त देव तिवारी से बात की तो उन्होंने कहा कि अयोध्या मामले से सम्बंधित फैसले पर कोई प्रतिकूल प्रतिक्रिया न हो इसके लिये वह जनपद की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और वह  स्वयं लगातार सामाजिक लोगो से संवाद बनाये हुए है।जनसहयोग से प्रत्येक स्थिति को नियंत्रित किया जायेगा और किसी भी अवस्था मे कानून व्यवस्था बिगड़ने नही दी जायेगी।
             एक सवाल का जवाब देते हुए आईपीएस अनन्त देव ने कहा कि  किसी भी बड़ी घटना के पीछे उससे पहले की वे बाते/घटनाएं होती हैं जिन्हें हम महत्व न देकर इग्नोर कर देते हैं।हमारे आस पास होने वाली छोटी छोटी संदिग्ध बातो पर हमें गौर करना चाहिये।किसी घटना के विषय मे यदि आवश्यक लगे तो पुलिस को सूचित करना चाहिये।उन्होंने कहा कि अपराध को जड़ से खत्म करने के लिये जनसहयोग भी परम आवश्यक है।समाज मे जब तक सभी लोग अपनी जिम्मेदारी नही समझेंगे तब तक व्यवस्था में पूर्ण रूप से सुधार नही आयेगा।उन्होंने कहा कि यदि जनता अपनी जिम्मेदारी समझे और अपने आस पास होने वाली बातों पर गौर करे और सतर्क रहें तो अपराध को रोका जा सकता है।
            एसएसपी अनन्त देव ने आगे कहा कि कानपुर पुलिस अपराध से कोई समझौता नही करती है।इसीलिये कानपुर में अपराधी अपराध करने से पहले दस बार सोचता है।कानपुर एसएसपी अनन्त देव ने कहा कि वह जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था देने के लिये प्रतिबद्ध हैं।