ओजस्वी मन जड़ौदा/मुज़फ्फरनगर।
भारत मानक ब्यूरो शाखा देहरादून के तत्वाधान में होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों का एक दिवसीय पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।
कुरूक्षेत्र पैनोरमा और विज्ञान केन्द्र एक अनोखा स्थान है जहां विज्ञान और धर्म का संगम होता है, यह केन्द्र कुरूक्षेत्र युद्ध के महाकाव्य को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाने का प्रयास करता है।
जिसमें कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र का दौरा ज्ञानवर्धक रहा। छात्रों ने विज्ञान सभागार में एक परिचयात्मक सत्र के साथ अपनी यात्रा शुरू की।जहां शिक्षकों ने विभिन्न सरल विज्ञान प्रयोगों को समझाया। इसके बाद छात्रों को महाभारत पर एक आकर्षक लघु 3डी फिल्म दिखाई गई, जो उन्हें आधुनिक वैज्ञानिक समझ के साथ इतिहास से जोड़ने में मदद करेगी। यहां पर प्राचीन भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रदार्थ, परमाणु संरचना, ज्यामिति, खगोल विज्ञान जैसे विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद तारामंडल के अंदर उन्होंने ब्रह्मांड के आश्चर्यों की खोज की और इंटरैक्टिव तरीके से तारों, ग्रहों और आकाशगंगाओं के बारे में सीखा।संग्रहालय में रोजमर्रा की जिंदगी की अवधारणा पर आधारित कई विज्ञान प्रयोगों को प्रदर्शित किया गया, जिससे व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से जटिल सिद्धांतों को समझना आसान हो गया और अंतिम क्षणों में छात्रों ने कृष्ण संग्रहालय का दौरा किया, जहां उन्होंने मोहनजोदड़ो हडप्पा की सभ्यता और महाभारत की अन्य घटनाओं के बारे में जानकरी प्राप्त कर अपने ज्ञान का अन्वेषण किया।
इस भ्रमण कार्यक्रम में बी0आई0एस0 शाखा देहरादून से राजीव कुमार वर्मा व विद्यालय से प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, मेन्टर रूपेश कुमार, शुभम कुमार मौजूद रहें।